भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक आयोजित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज महानगर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष दीपक शाह ने अपने निवास स्थान सेवला कलां पर बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में धर्मपुर विधानसभा विधायक एवं पूर्व नगर निगम महापौर मेयर रहे विनोद चमोली उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मपाल घाघट ने भाग लिया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर विनोद चमोली ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति की चिंता करती है। महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार की होने वाले कार्य के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मदन बाल्मीकि एवं करणपुर मंडल उपाध्यक्ष सोनी रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *