पुलिस महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें प्रदेश की पुलिस व्यवस्था, कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, पुलिस के समक्ष चुनौतियों, भविष्य की कार्ययोजना आदि के संबंध में बताया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस के फोकस एरिया- ड्रग्स, साइबर क्राइम, ट्रैफिक और महिला सुरक्षा पर चर्चा की। राज्यपाल ने पुलिस जवानों के कल्याण और विभाग में महिलाओं की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *