देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, विधानसभा के पूर्व व संभावित प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्षो की सभा कांग्रेस भवन में सम्पन हुई। सभा के मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भण्डारी रहे। सभा में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा की कांग्रेस पार्टी मज़बूती के साथ प्रदेश में वापसी कर रही है। आज अनेक लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते है। प्रदेश को विकास के पथ पर कांग्रेस ही ले गई और भविष्य मे भी प्रदेश के समुचित विकास को कांग्रेस प्रतिबद्ध है। सभा अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने सदस्यता अभियान की रूप रेखा को सभा मे रखा। प्रदेश संगठन के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में वृहद सदस्यता अभियान चलाते हुए सभी वार्ड अध्यक्षो, ब्लॉक अध्यक्षो, वार्ड कमेटी व पार्षदों को आपसी तालमेल से कार्य करने को कहा। सदस्यता पर्ची में सदस्यता लेने वाले की फ़ोटो व फोन नम्बर निश्चित रूप से लिखने को कहा। कॉंग्रेस पार्टी विपक्षी पार्टियों की तरह आंकड़ो का खेल रच फ़र्ज़ी सदस्यता अभियान नही चलाना चाहती है। जिनकी पार्टी में पूर्ण निष्ठा हो उनको ही पार्टी का सदस्य बनाया जाए। प्रत्येक पीसीसी सदस्य को 25 सदस्यता पर्ची की 100 किताब व ब्लॉक अध्यक्षो को 50 किताब संगठन के माध्यम से प्राप्त कर सदस्यता अभियान को मूर्त रूप देने को कहा गया। सभा मे पार्षदों ने कहा की कुछ बीएलओ वोटर सत्यापन अभियान में कांग्रेस के पार्षदों व संगठन के लोगो का सहयोग नही कर रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, गोदावरी थापली, प्रदीप जोशी, राजेश शर्मा, डॉ विजेंद्र पाल, नीनू सहगल, प्रभुलाल बहुगुणा, सचिन थापा, इलियास, संदीप जुनेजा, आनंद शर्मा, अनूप कपूर, रमेश मंगू, मोहन गुरंग, हरि प्रसाद भट्ट, दीप वोहरा, दीवान सिंह बिष्ट, अल्ताफ अहमद, राजेश परमार, हरेंद्र सिंह, मीना बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, दिनेश कोशल, महेंद्र रावत, अमित भंडारी, मुकीम अहमद, सुमेंदर वोहरा, ललित भद्री,एहसान, सूरत सिंह नेगी, रघुबीर राणा, मुकेश, राजकुमार जायसवाल, नवीन वोहरा आदि सम्मलित रहे।