कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

गोपाल शर्मा / दून रॉयल न्यूज़
डोईवाला। आज जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के डोईवाला स्थित कार्यालय मैं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान के संयोजक राजेंद्र भंडारी जी की उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ साथ पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट एवं शूरवीर सिंह सजवान, एआईसीसी सदस्य एसपी सिंह, जयेंद्र रमोला नगर कांग्रेस कमेटी डोईवाला के अध्यक्ष राजवीर खत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोईवाला के अध्यक्ष मोहित नेगी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल रज्जाक, डॉक्टर केएस राणा, मनोज नौटियाल, महिला सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, नीरज त्यागी, महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महामंत्री सोनी कुरेशी इंटक डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,मो0 उस्मान,मो0 इल्यास युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *