doonroyalnews

Menu
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Sign in

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
  breaking news
पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम December 3, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद पर जीता जनता का विश्वास- बृजभूषण गैरोला December 3, 2023
भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार December 3, 2023
भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार December 3, 2023
गणित क्विज एवं पजल में जोरदार प्रतिभा प्रदर्शन किया प्रतिभागी छात्रों ने December 3, 2023
Next
Prev

Facebook Twitter Youtube Instagram
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
doon royal news logo
Home उत्तराखंड

बर्दाशत नहीं किया जाएगा किसानों का शोषण : मुख्य सचिव

doonroyalnews by doonroyalnews
September 22, 2021
in उत्तराखंड, गढ़वाल समाचार
0
बर्दाशत नहीं किया जाएगा किसानों का शोषण : मुख्य सचिव
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून 22 सितंबर। मुख्य सचिव डॉक्टर एस.एस. संधु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में 2021-22 के खरीफ सीजन में धान की खरीद के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों खाद्य विभाग, सहकारिता तथा संबंधित पक्षों से धान की खरीद में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं, बाधाओं और व्यावहारिक कठिनाइयों के संबंध में संबंधित स्टेक होल्डर(पक्षों) का पक्ष सुनने के पश्चात् विभागीय अधिकारियों तथा जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को धान की व्यवस्थित, पारदर्शी और शीघ्रता से खरीद के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और क्रय केन्द्रो का संचालन करने वाले प्रबन्धकों के सख्त निर्देश दिये कि धान की खरीद में किसानों के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी अथवा किसानों का किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिये कि किसानों से धान की व्यवस्थित और पारदर्शी खरीददारी में जो भी प्रबन्धन स्तर की, प्रशासनिक स्तर की तथा तकनीकी स्तर की कठिनाईया हैं, उनको तत्काल दूर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर और धान क्रय केन्द्र खोलने की डिमांड है वहां शीघ्रता से खोले जाए। जहां पर बोरे अथवा धान क्रय से सम्बन्धित सामग्री इत्यादि की कोई जरूरत हो उनको तत्काल पूरा करें। विभागीय अधिकारियों ने जब मुख्य सचिव को अवगत कराया कि किसानों के प्रत्येक वर्ष क्रय प्रक्रिया हेतु खाते खोले और क्रय प्रक्रिया पूरी होने के तत्काल बाद बंद हो जाते है तो इस पर मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि जिन किसानों से खरीददारी की जाती हैं उन सभी का एक ही बार जीरो बैलेंस पर खाता खुलवायें तथा उसको बार-बार बंद ना करें बल्कि चलता रहने दें क्योंकि इससे अनावश्यक रूप से प्रक्रिया में देरी हो जाती है। साथ ही किसान खाता खोलने, बंद करवाने में अनावश्यक परेशान होते हैं। उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर 50 से 100 मॉस्चर(नमी) मीटर रिजर्व के रूप में रखने के निर्देश दिये। कहा कि जब तक क्रय केन्द्रों पर किसानों का धान आ रहा है तब तक उसको खरीदते रहें।
मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि विभागीय स्तर पर विभिन्न कार्यों में जो औपचारिकता और कार्य पहले किये जा सकते हैं उनको पहले से ही पूरा कर लें, बिना किसी वाजिब कारण के हर एक कार्य को अन्तिम मूवमेंट के लिए पेंडिंग ना रखें, इसको गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिये कि सारी प्रक्रिया समय से पूरी हो, इसके लिए वार्षिक कैलेण्डर बना लें और उसका अनुपालन करें। उन्होंने भुगतान की पहले की पेंडेंसी को तत्काल निपटाने तथा आगे से भुगतान से संबंधित प्रक्रिया को सरलीकृत करने तथा पोर्टल से सम्बन्धित जो भी तकनीकी समस्या है उसको भी तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि प्रत्येक क्रय केन्द्रों और मंडी के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से विजिबल आकर्षक साइन बोर्ड लगा होना चाहिए जिस पर स्पष्ट शब्दों में लिखा हो कि किसानों को यदि धान क्रय से संबंधी किसी भी तरह की शिकायत हो तो वे इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही सम्बन्धित जिलाधिकारी ये सुनिश्चित करेंगे कि शिकायत करने वाले नम्बर न केवल सक्रिय हो बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का तत्काल उचित निराकरण भी हो। जिलाधिकारी उस पर खुद कॉल करते रहें। साथ ही यदि कोई किसान जिलाधिकारी अथवा संबंधित उप जिलाधिकारी के पास धान क्रय की उचित निस्तारण के संबंध में कोई शिकायत करता है तो उस पर अनिवार्य रूप से त्वरित व उचित कार्यवाही करनी ही होगी। इसके अतिरिक्त जहां तक संभव हो मण्डी अथवा क्रय केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने तथा उसकी नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा। मुख्य सचिव ने जनपद ऊधमसिंहनगर के लिये धान क्रय के संबंध में निर्देश दिये कि ऊधमसिंह नगर में 01 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक केवल उत्तराखण्ड के ही किसानों के धान की खरीद की जाएगी। उसके पश्चात् सम्बन्धित जिलाधिकारी अपने स्तर से इस तिथि को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जनपदों के जिलाधिकारी अपने स्तर से अपने विवेक से ये सुनिश्चित करने को स्वतंत्र होंगे कि केवल उत्तराखण्ड के ही किसानों से कब तक खरीद करनी है तथा किस तिथि के बाद उत्तराखण्ड अथवा अन्य राज्यों के किसानों दोनों से खरीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ये आवश्यक ध्यान रखा जाए कि उत्तराखण्ड के किसानों को खरीद में वरियता मिले। साथ ही उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समय-समय पर विभिन्न क्रय केन्दों का औचक निरीक्षण करके स्वयं व्यवस्थाएं देखें तथा अधीनस्थ अपर जिलाधिकारियों- उपजिलाधिकारियों सभी से एन्फोर्समेंट की कार्यवाही संपादित करवाते हुए सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी तरह से किसानों के उपज को मॉस्चर(नमी) अथवा खराब बताकर अथवा घटतौली या बिचौलियों की भूमिका से या अन्य किसी भी तरह से किसानों के साथ धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जिलाधिकारी अपने स्तर पर विक्रय हेतु टोकन अथवा पर्ची सिस्टम जो भी उचित लगता हो प्रकिया अपना सकते हैं। इस दौरान बैठक में सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, मीनाक्षी सुन्दरम्, एच.एस. बोनाल, अपर सचिव प्रताप शाह, आर.एफ.सी(संभागीय खाद्य नियंत्रक) गढ़वाल बी.एस. राणा, वित्त नियंत्रक डॉ0 एम.एस. बिसेन सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी तथा सम्बन्धित पक्षों के सदस्य उपस्थित थे। साथ ही जनपद ऊधमसिंहनगर तथा हरिद्वार के जिलाधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

doonroyalnews
Author: doonroyalnews

Previous Post

पटेल नगर बस्ती में हुआ महानगर अध्यक्ष का स्वागत

Next Post

जासूसी के आरोप में पकड़ा गया पाकिस्‍तानी नागरिक रुड़की से फरार

doonroyalnews

doonroyalnews

Next Post

जासूसी के आरोप में पकड़ा गया पाकिस्‍तानी नागरिक रुड़की से फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

July 1, 2021
हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

September 7, 2021
25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

July 14, 2021
इंसानियत को सलाम: सड़क पर मिले ₹21000, हकदार को लौटाए

इंसानियत को सलाम: सड़क पर मिले ₹21000, हकदार को लौटाए

November 16, 2023
पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम

पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम

0

Mukul Roy Suppressed Narada Case information in Affidavit and Suvendu Adhikari not specify the sections, Claims TMC | नारदा स्टिंग केस में TMC नेता का मुकुल रॉय-शुवेंदु अधिकारी पर आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में छिपाई आरोपी होने बात

0

PM Narendra Modi interact with state and district officials and DMs across the country on Covid-19 management | PM Modi ने 54 जिलाधिकारियों से की बात, कहा- नई चुनौतियों के लिए नए समाधान की जरूरत

0

Rajasthan: Lockdown में साइकिल पर घूमते Bhilwara DM को महिला Constable ने रोका, जानिए फिर क्या हुआ?

0
पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम

पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम

December 3, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और  विकासवाद पर जीता जनता का विश्वास- बृजभूषण गैरोला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद पर जीता जनता का विश्वास- बृजभूषण गैरोला

December 3, 2023

भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार

December 3, 2023

भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार

December 3, 2023

नवीनतम समाचार

पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम

पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम

December 3, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और  विकासवाद पर जीता जनता का विश्वास- बृजभूषण गैरोला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद पर जीता जनता का विश्वास- बृजभूषण गैरोला

December 3, 2023

भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार

December 3, 2023

भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार

December 3, 2023
Menu
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Our in-depth and broad regional language breaking news coverage keeps you informed with the detailed social, political, economic & current Hindi news and breaking news in Tamil, Odiya, Assamese, Kannada, Malayalam and Gujarati. You can follow us on Facebook, YouTube & Twitter to stay connected with us. 

Recent posts

पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद पर जीता जनता का विश्वास- बृजभूषण गैरोला

भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार

भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार

Our Visitor

0 3 6 4 0 3
Users Today : 7
Users This Month : 72
Users This Year : 10525
Total Users : 36403
Views This Month : 162
Total views : 72732

Quick links

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार

Dowonload our app

5a902dbf7f96951c82922875

Follow us on

Facebook Twitter Youtube Instagram

Copyright © 2021 doonroyalnews || Designed by Website Designing Company - Traffic Tail

Translate »