सभी बूथों में सक्रिय होगा सेवादल : पीयूष गौड़

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अनुसूचित जाति विभाग के साथ मिलकर राजपुर रोड विधानसभा में सेवादल के 18 बूथों पर कांग्रेस सेवादल की भागीदारी को सुनिश्चित करने पर विचार किया। श्री गौड़ ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस सेवादल के दो पदाधिकारी नियुक्त किए जायेगे। हर विधान सभा में उनकी जल्द ही नियुक्ति कर दी जाएगी। सेवादल कांग्रेस की रीड है जो घर-घर जा कर कांग्रेस की नीतियों वा भाजपा की विफलता को जनता के आगे लाने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *