समाज सेवा के लिये समर्पित रहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून , 25 सितम्बर। अल्पसंख्यक समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रईस अंसारी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुये भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रईस अंसारी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे। इस अवसर पर श्रीमती सुधा वर्मा, महामंत्री डॉ अंजलि वर्मा, सुभाष, महामंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, मंत्री आदेश गुप्ता कमलेश अग्रवाल विश्व हिंदू परिषद के चंद्रमणि जी अमजद अरशद आलम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *