उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज कांग्रेस सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने वार्ड 6 में वार्ड अध्यक्ष व वार्ड 5 में महिला सेवादल वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े सैकड़ों महिला पुरुषों व युवाओं ने कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ग्रहण की। जिस पर खुशी जताते हुए पीयूष गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम लोगों को मजबूती प्रदान करने का काम किया। आज हर व्यक्ति बेरोजगारी, महंगाई से टूट रहा है। आम लोगों के आंसू पोछने वाला, सुनने वाला कोई नहीं है हर स्तर पर जनता लूट रही है। मात्र कांग्रेस ही है जो जनता को सही दिशा दे सकती है और आगामी चुनाव में जनता ने पुनः कांग्रेस को सत्ता देने का मन बना लिया है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में वार्ड 6 अध्यक्ष आशीष पाल, राम चंदर को उपाध्यक्ष, वार्ड 5 में महिला अध्यक्ष रेखा देवी , सतीश कुमार, अब्दुल गफ्फार अहमद, मो. निशान, विनोद मौर्या, अखिल कुमार, श्रवण , रोहित, मो. अनीस, संजय, राकेश, ममता, विमला आदि वार्ड अध्यक्ष भाई राजकुमार ने सभी को बधाई दी और कांग्रेस को जिताने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव वा सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़, वार्ड 78 के सेवादल अध्यक्ष बिजेंदर कन्नौजिया, छोटा लाल गौतम,सुदामा सिंह, वार्ड 5 के अध्यक्ष भाई राजकुमार , विपिन नेगी, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *