डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम स्थान

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ, 6 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-8 की प्रतिभाशाली छात्रा मदीहा खान ने एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (एएसआईएससी) के तत्वावधान में आयोजित डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अंग्रेजी भाषा में अपनी तर्कपूर्ण, प्रभावशाली तथा धाराप्रवाह अभिव्यक्ति से निर्णायक मण्डल सहित सभी को प्रभावित किया। सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा की रचनात्मक एवं वैश्विक सोच एवं धाराप्रवाह अभिव्यक्ति यह दिखाती है कि वह आगे चलकर देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर है।सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *