आईकॉनिक लीडरशिप इन स्कूल एजूकेशन’ अवार्ड सी.एम.एस. को

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल को ‘आईकॉनिक लीडरशिप इन स्कूल एजूकेशन-2021’ अवार्ड से नवाजा गया है। हरियाणा के गुरूग्राम स्थित होटल रेडिसन में आयोजित एक भव्य समारोह में सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री रोशन गाँधी ने ‘न्यू नार्मल एजूकेशन लीडरशिप समिट’ में बतौर मुख्य वक्ता सी.एम.एस. की ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डाला एवं भावी पीढ़ी को समाज का आदर्श नागरिक बनाने व उन्हें सफलता के सोपान पर पहुँचाने के संदर्भ में सारगर्भित व्याख्यान दिया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र की शैक्षिक संस्था एर्डोरकाम मीडिया के तत्वावधान में इस बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड हेतु देश भर से अनेकों प्रतिष्ठित विद्यालयों को नॉमिनेट किया गया था तथापि सी.एम.एस. की ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षा पद्धति एवं छात्रों को ‘गुड एण्ड स्मार्ट’ बनाने के प्रयासों के लिए सी.एम.एस. को इस सम्मान से नवाजा गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।अपनी अनूठी शिक्षा पद्धति के कारण सी.एम.एस. आज देश के टॉप विद्यालयों में शामिल हैं एवं इन्हीं उपलब्धियों का परिणाम है कि लखनऊ आज सारे देश में ‘क्वालिटी एजूकेशन’ का केन्द्र बन गया है जो कि लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *