जयकारों के साथ हुआ शिवसेना राज्य प्रमुख का स्वागत

उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार

हल्द्वानी। शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार के हल्द्वानी आगमन पर शिव सैनिकों ने मीरा मार्ग में फूल माला पहनाकर और जयकारों के साथ स्वागत किया। प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में शिव सेनिको ने कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल चौराहे पर आतिशबाजी करते हुए जयकारों के साथ राज्य प्रमुख गौरव कुमार का जगह-जगह स्वागत किया तदुपरांत शिवसैनिकों का काफिला ब्लॉक स्थित रामलीला स्थल पहुंचा। जहां मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार व विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्य उप प्रमुख रूपेंद्र नागर का ब्लॉक रामलीला कमेटी व क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। कमेटी के संस्थापक शिवसेना विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी, अध्यक्ष छवि कुमार जोशी, प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह व संरक्षक मंडल ने गौरव कुमार को भगवा शॉल पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने कहां कि देश में शक्तिशाली की पूजा की जाती है। भगवान राम हमारे सत्य स्वरूप है और हम उनके वंशज। उन्होंने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया की हिंदुत्व एवं राष्ट्र के लिए हमें हमेशा सचेत व समर्पित रहना है। हमें धर्म की रक्षा व राष्ट्र की रक्षा शक्ति के बल पर करनी है। इस दौरान उन्होंने सभी से शिवसेना से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देहरादून अमित करणवाल, जिला उपाध्यक्ष देहरादून शिवम गोयल, नैनीताल जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, सरजू प्रसाद पांडे, व्यापारी नेता नंदकिशोर लाल जायसवाल, दिनेश अग्रवाल दीपू , प्रमोद आर्य , पूरन सागर, सुनील गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुशील गुप्ता, मुकेश बिष्ट, दीपक राजपूत, मनोज नैनवाल, पुरुषोत्तम सिंह बिट्टू, पवन नागर, विकास गुप्ता, सूरज लांबा, महेंद्र बिष्ट सहित अनेकों शिवसैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *