उत्तराखंड वाल्मीकि स्वच्छकार संयुक्त मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड के सफाई कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आज उत्तराखंड वाल्मीकि स्वच्छकार संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा भगवत प्रसाद मकवाना ने देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा व एमएनए नगर निगम को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। इस अवसर पर भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा की सफाई कार्य में ठेकेदारी प्रथा नगर निकायों एवं समस्त विभागों में समाप्त की जाए तथा आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा की प्रदेश की निकायों के ढांचे को मानकों के अनुसार पुनरीक्षित किया जाए व सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती की जाए जैसे अन्य विभागों में भर्तियां शुरू की गई हैं। इस अवसर पर धर्मपाल घाघट प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने कहा की कांग्रेस शासनकाल से बंद सफाई कर्मचारियों का सामूहिक बीमा शुरू किया जाए व सफाई कर्मचारियों के आवास एवं जमीन का मालिकाना हक दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा की शिक्षित सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *