प्रदेश प्रमुख के जन्मदिन पर शिवसेना ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज शिव सेना उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार के 51वे जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न तरीके से कार्यकर्मो का आयोजन किया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में किया गया, यहां शिवसेना ने ने दून अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जहां बड़ी संख्या मे युवाओं ने रक्तदान किया। शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने बताया कि आज प्रदेश में सभी शिवसैनिकों ने प्रदेश प्रमुख का जन्मदिन उत्साह सहित मनाया। प्रदेश में डेंगूँ और अन्य बिमारियों के कारण अस्पतालों में खून की कमी को देखते हुए शिवसैनिको ने बढ-चढ कर रक्तदान किया। प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार द्वारा आज 55वी बार रक्तदान किया गया। इस अवसर पर विकास मल्होत्रा, रोहित बेदी, विनय कपूर, रमन हान्डा, राजीव थापा, सचिव दीक्षित, निशा मेहरा, वायु परबिन्द्र, गोकूल, हर्षिल, सपना वोहरा, प्रीत, धमेन्द्र सिंह कृष्णकमल, मनीष गर्ग, यश चैहान, शक्ति धर आदि शिवसैनिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *