धूमधाम से मनाया सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांवली रोड़ से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज जिला संगठन के संयोजक नीतीन चंचल के नेतृत्व में प्रभात फेरी और नगर शोभायात्रा निकाली गयी। चंचल ने बताया की आज रात प्रकट दिवस पर भगवान वाल्मीकि पावन सत्संग का भी आयोजन भी किया गया। वहीं शहर में जगह-जगह लोगों द्वारा भव्य नगर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता मदन लाल, मोहन कुमार काला, गगन छाछर, आदर्श सूद द्वारा प्रसाद वितरण किया गया और शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में सोमप्रकाश वाल्मीकी, राजेंद्र केसला, तेजपाल पालता, ऋषभ पाल, करन वाल्मीकि, राजेश चौधरी, संजय कुमार, नितिन चंचल, शैलेश, ऋषभ, करन, यश, वंश, मनोज चौधरी, राजेंद्र केसला, सोम प्रकाश वाल्मीकि, राजपाल प्रधान, राजेश केसला, अनिल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *