कांग्रेस नेता कामरूप शाह के निधन पर शोक

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप में नैनीडांडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष अनूपशहर के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। कामरूप शाह को पार्टी का एक निष्ठावान नेता बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने अपना एक अग्रिम पंक्ति का नेता व दलित तबकों का मुख्य प्रवक्ता और एक जाने-माने शिक्षाविद को खो दिया है। कांग्रेस पार्टी की नैनीडांडा शाखा के अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह नेगी, महामंत्री पृथ्वी परनवाल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गोसाई, मधु बिष्ट, रश्मि पटवाल ने भी कामरूप शाह के निधन को नैनीडांडा विकास खंड की एक बड़ी क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *