उतराखंड क्रांति दल करता है सख्त भू कानून अन्दोलन यात्रा का समर्थन: ध्यानी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उतराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उतराखंड क्रांति दल सख्त भू कानून अन्दोलन यात्रा का समर्थन करता है| उतराखंड क्रांति दल ने 10 दिसम्बर से उतराखंड के 13 जिलों में सख्त भू कानून की मांग को ले कर प्रचंड यात्रा होने जा रही हैं। ये यात्रा 10 दिसम्बर से मुख्यमंत्री के आवास देहरादुन से प्रारम्भ होगी ओर चकराता, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, कर्णप्रयाग, गैरसैण, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, टनकपुर, खटीमा, होते हुहे, हल्द्वानी, हरिद्वार, वापस देहरादुन ग़ांधी पार्क पर समापन होगा। यात्रा प्रचंड होगी,क्यों कि आन्दोलन के पुराना लचर भू कानून 13 जिलो में चलाया जाएगा। उतराखंड क्रांति दल के इस यात्रा से जुड़ने से सख्त भू कानून आंदोलन यात्रा जो सिविल सोसाइटी एवं सोसिल एक्टविस्ट श्री प्रभात कुमार द्वारा दिनांक 10 दिसम्बर 2021 से शुरुआत की जानी है जो 1000 किलोमीटर यात्रा का समर्थन जनपदों मे दल के जिलाध्यक्ष जनपदों मे करेंगे, उतराखंड की जनता 21 साल से जिन राष्ट्रीय दलों भाजपा, काँग्रेस की शोषण और भ्रष्टाचार में लिप्त राजनीति का शिकार हुई हैं उस से निकलने में जनता उतराखंड क्रांति दल UKD को 2022 के चुनावों में उतराखंड का विकल्प मान रही हैं।UKD ने सख्त भू कानून अन्दोलन यात्रा में 13 जिलों के अपनी संग़ठन की ताकत को झोंकने पूर्ण रूप से समर्थन कर दिया हैं । यात्रा का मकसद उतराखंड की जनता को भू कानून को ले कर जागरूक करना है । जनता 2022 के चुनावों में इस को बड़ा मुद्दा मान रही हैं।उतराखंड क्रांति दल सख्त भू क़ानून हिमाचल की तर्ज पर हिमायती पूर्व से ही रही है | नेताओ ने यह भी कहा कि दल सत्ता मे आते ही पहली कलम से सशख्त भू क़ानून बनाएंगे, तथा गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाएंगे | इस अवसर पर सीमा रावत, अश्वनी, जितेंद्र आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *