मलिन बस्ती सम्मान यात्रा का शुभारंभ

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून 30 नवम्बर। मलिन बस्ती सम्मान यात्रा का शुभारंभ छबील बाग से हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तराखंड राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा की मलिन बस्तियां कांग्रेस के द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी की देन है। उनको मालिकाना हक भी 2022 में कांग्रेस की सरकार ही देने का काम करेगी। कार्यक्रम मे अशोक वर्मा, कमलेश रमन, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, नीनू सहगल, संगीता गुप्ता, कोमल बोरा, रीता रानी, उषा देवी, संगीता देवी, पुष्पा देवी, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार कनौजिया, मोहन काला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *