वालीबाल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बेठक आयोजित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

गोपाल शर्मा
डोईवाला। हिमालय पंचवटी स्पोर्ट प्रमोशन फाउंडेशन के द्वारा 10,11,12 दिसम्बर 2021 को डोईवाला में होने वाली 3 दिवसीय राज्यस्तरीय उत्तराखंड कप वालीबाल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर डोईवाला में एक बेठक की गई जिसमें ये निर्णय लिया गया कि प्रथम आने वाली टीम को 21 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा बेठक में पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण सूद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की लगभग 30 टीमें प्रतिभाग करेंगी जिसमे उन टीमो के रहने व खाने का भी पूरा प्रबंध किया जाएगा बेठक में प्रधानाचार्य जे एस नेगी,पूर्व प्रधान नरेन्द्र नेगी,पूर्व सभासद गोपाल शर्मा,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पम्मी राज आदि लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *