देहरादून 05 दिसम्बर। आज डोईवाला विधानसभा में सती वाला टोंग्या में आयोजित एक जनसभा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो गए हैं। आज डोईवाला विधानसभा बहुत ही पिछड़ गई है, जबकि इस विधानसभा से जनता ने एक पूर्व मुख्यमंत्री भी दिया। तब भी क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। आज जनता सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रही है, परंतु इस सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। यहां से जो जनप्रतिनिधि चुनकर गए उन्होंने भी इस क्षेत्र के विकास में कोई अहम योगदान नहीं दिया। जिसके कारण क्षेत्र की जनता को भारी जन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा की सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला है। किसान खाद व उर्वरक आदि के लिए तरस रहे हैं। मुआवजा नहीं मिल रहा है। फसलों का और जनता छोटे-छोटे कामों के लिए धक्के खाने को मजबूर हो गई है। भाजपा की सरकार ने क्षेत्र को 20 साल पीछे धकेल दिया है। श्री मनीष ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस को अपना समर्थन दें और कांग्रेस पार्टी को विजई बनाएं। ताकि उनकी जन समस्याओं का समाधान हो सके। प्रदेश में एक ऐसी सरकार आ सके जो प्रदेश व विधानसभा क्षेत्र के लिए खुशहाली ला सके। कार्यक्रम का संचालन शिवम कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज नेगी, त्रिलोक सिंह, मनीष कुमार, गौतम, संजय, श्रीमती कला देवी, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती गीता देवी, प्रतिभा देवी, सुंदरलाल, कमला देवी, पुष्पा देवी, रतन सिंह, विनोद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।