देहरादून। राजधानी देहरादून के वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व पार्षद, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने आज पंडित दीनदयाल बस्ती, सेवा भारती केंद्र कौलागढ़ क्षेत्र में ठंड के बढ़ते प्रोकोप को देखते हुए बस्ती की महिलाओं व बच्चो को गर्म कम्बल, जुराबें, मुंगफली, गजक का वितरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहा की इन दिनों पूरे उत्तराखंड राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिस कारण गरीब जन का जीना दुश्वार हो रखा है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगो को आगे आकर गरीब जनो की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश मित्तल, दीपक कुकरेती, पवन डबराल, सुरेश कुमार, श्रीमती अनिता, श्रीमती राजेश्वरी देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।