अमेरिकन मैथ्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 9 पदक

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्रों ने अमेरिकन मैथ्स ओलम्पियाड-2021 में 9 पदक जीतकर लखनऊ का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में 30 देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. छात्र हैदर मुस्तफा खान ने देश में प्रथम व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 8वीं रैंक अर्जित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में पदक जीतने वाले सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्रों में हैदर मुस्तफा खान, आर्यन सिंह डागुर, ताशवी सिंह, सिद्वान्त सिंह पनवार, स्वप्निल कुमार सिंह, सर्वग्य सागर सिंह, अदीना खान, मेधा अवस्थी एवं यशार्थ तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा, विद्यालय की छात्रा अयाना सिंह को ‘ऑनरेबल मेन्शन’ खिताब से नवाजा गया है।
सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सभी 10 मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डा. गाँधी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनकी कड़ी मेहनत, लगन व मार्गदर्शन में सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *