देहरादून। कैंट विधानसभा जीएमएस मंडल यमुना कॉलोनी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने हमारे देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है निरंतर राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही है।प्रमाणु परिक्षण हो या विदेश नीति अटल जी ने विश्वपटल पर भारत को एक नई पहचान दिलाई है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल पार्षद संविदा गुरु सुरेश कुमार प्रजापति विजय गुप्ता,महामंत्री शेखर नौटियाल अमित अरोड़ा विकास बेनीवाल मेहर सिंह सुरेश कुमार प्रजापति आदि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।