विश्व कैंसर दिवस – क्लोज द केयर गैप द्वारा कैंसर को दूर भगाएं

शिक्षा हरियाणा समाचार

फरीदाबाद। विश्व कैंसर दिवस पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और गाइडस ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जूनियर रेडक्रॉस एवम सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि इस वर्ष वर्ल्ड कैंसर डे की थीम क्लोज द केयर गैप है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक दस में एक भारतीय को कैंसर होने की आशंका बनी रहती है और 2025 तक देश के 16 लाख लोग कैंसर का शिकार हो सकते हैं। जिस में सब से अधिक ब्रेस्ट कैंसर के रोगी होंगे। सब से सामान्य स्किन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, लंग कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्लैडर कैंसर, मेलानोमा, लिम्फोमा, किडनी कैंसर हैं। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा और एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर डॉक्टर जसनीत कौर ने कहा कि कैंसर के बिना एक स्वस्थ और उज्जवल विश्व। आप के आस पास भी कोई ऐसा व्यक्ति है, जो कैंसर से पीड़ित है और लड़ाई लड़ रहा है तो आप के छोटे-छोटे प्रयास उसके जीवन में रंग भरकर उसके चेहरे पर एक मुस्कराहट ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल हेल्थ सर्वे की एक रिपोर्ट के अनुसार कैंसर के रोगी चिंता जनक रूप से देश में बढ़ रहे हैं। सामान्य रूप से और आज के दिवस 4 फरवरी, विश्व कैंसर दिवस पर इस बीमारी को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाने की सामयिक आवश्यकता है ताकि सामान्य जनों को कैंसर से बचाव और स्वस्थ जीवन यापन के प्रति सचेत किया जा सके। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार जब शरीर में कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि होती है तो इससे कैंसर होता है और अन्य ऊतकों पर भी आक्रमण करता है। यह शरीर के लगभग किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि कैंसर होने के कई कारण हो सकते हैं। यद्यपि इनमें सबसे कॉमन कारणों में धूम्रपान, तम्बाकू, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, न्यूट्रिशियस डाइट की कमी, एक्स-रे से निकली रेज, सूर्य से निकलने वाली यूवी रेज, इंफेक्शन, फैमिली के जीन आदि सम्मिलित हैं। प्राचार्य मनचंदा, प्राध्यापिका जसनीत कौर और छात्रा सिया ने कैंसर पर विजय पाने के लिए जीने का दृढ़ संकल्प अत्यावश्यक बताया और शरीर में किसी प्रकार के दर्द या असामान्य स्थिति की गहनता से चिकित्सीय परीक्षण करवाने के लिए और स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *