आम जन को मिल रहा योजनाओं का लाभ : लालचंद आर्य

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी खजान दास के लिए जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालचंद आर्य ने भाग लिया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन को मिल रहा हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के लिए वोट की अपील भी की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट ने जनता को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जगराम महानगर महामंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार, आकाश, मंडल अध्यक्ष कुलवंत, वार्ड अध्यक्ष कमल शर्मा, तारा देवी, सुमन, अनीता, सतपाल टिमरू, राजीव राजौरी, कानपुर मंडल मंत्री सोनी रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *