योग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ, 26 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र शेख मोहम्मद लुबाबा ने अन्तर-विद्यालयी योग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को प्रशस्ति पत्र एवं इक्कीस सौ रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्रों को योग करने की सलाह दी है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने दमखम का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र ने विभिन्न योगासनों, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।
सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. के छात्र शैक्षणिक क्षेत्र के अलावा भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *