प्रदेश सह प्रभारी ने दिया इस्‍तीफा

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद अब इस्‍तीफे देने का दौर शुरू हो चुका है। इस क्रम में प्रदेश की सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने उत्तराखंड चुनाव में हार की जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने सह प्रभारी के साथ ही राष्ट्रीय सचिव के पद से भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
वहीं इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश भी कह चुके हैं कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह बेहिचक इस्‍तीफा देने को तैयार हैं। पांचवीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को कई मोर्चों पर मार पड़ी। हार ऐसी मिली कि बहुमत से काफी पीछे 19 सीटों पर पार्टी को सिमटना पड़ा। साथ में उसके दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी हार गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश संगठन के मुखिया होने के नाते वह चुनाव में असफल रहे हैं। हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान कहेगा तो वह बेहिचक इस्तीफा देने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *