सी.एम.एस. छात्रा को उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया के दो विश्वविद्यालयों से आमंत्रण

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ, 19 मार्च। आस्ट्रेलिया के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने सिटी मान्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा तन्वी सक्सेना को उच्चशिक्षा का ऑफर दिया है। इन विश्वविद्यालयों में आस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी शामिल है। तन्वी ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
वर्ष 2022 में अब तक सी.एम.एस. के 70 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *