पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री मंडल ने ली शपथ

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।
नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था।
गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मंच पर पहुंच गए हैं। नितिन गडकरी, मीनाक्षी लेखी, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा भी मौजूद हैं।
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मंच पर सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, चंदन रामदास, रेखा आर्य, गणेश जोशी पहुंच गए हैं। ये सभी मंत्रिपद की शपथ लेंगे। मंत्री बनने के लिए रेखा आर्य आज फिर परंपरागत परिधान में पहुंची हैं। सतपाल महाराज पगड़ी पहनकर आए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंच गए हैं। जैसे ही योगी के मंच पर पहुंचते ही पूरे परेड ग्राउंड में योगी-योगी के नारे लगने लगे। चिदानंद मुनि, आचार्य बालकृष्ण, शंकराचार्य सहित तमाम संत भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *