भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सुनी पीएम की मन की बात

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। धर्मपाल घाघट अध्यक्ष महानगर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहरादून ने जानकारी देते हुये बताया की आज महानगर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम को सुना। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बुलंदशहर सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व एसटी एससी कमिशन सदस्य एवं प्रदेश मंत्री स्वराज विद्वान ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बुलंदशहर सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निगम चुनाव एव वर्ष 2024 मे होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल प्रभारी प्रकाश नाडा, प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रविंद्र वाल्मीकि, धर्मपाल घाघट अध्यक्ष महानगर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहरादून, अनु जाति मोर्चा महामंत्री जगराम, महामंत्री महानगर संदीप चौहान, मंडल महानगर मंत्री मनोज, सतपाल, वरिष्ठ नेता तारा देवी, मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार, संजय खरे, नरेंद्र चौधरी, चंद्रपाल, पार्षद योगेश घाघट, अनिल कुमार, महानगर उपाध्यक्ष कुलदीप, मंडल अध्यक्ष महानगर मंत्री सतपाल टिमरू, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *