दो दिन में 7.23 घंटे चला सदन : विधानसभा अध्यक्ष

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र में सदन दो दिन में 7.23 घंटे चला। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने सदन की कार्यवाही के सुचारू एवं शांतिपूर्वक संचालन के लिए सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि उन्होंने पीठ के रूप में अपने संवैधानिक कर्तव्य का सम्यक निर्वहन करते हुए लोकतांत्रिक प्रथाओं एवं परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि संवाद, सहयोग, सौहार्द्र व सर्वपक्ष समाधान के साथ सदन का कुशल संचालन करते हुए वह लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। वह चाहती हैं कि अपने कार्यों से वह सदन में छाप छोंड़ें। उन्होंने कहा कि सदन में महिला सदस्यों को भरपूर अवसर मिले, यह उनकी प्राथमिकता है। पहली बार सदन के संचालन के अनुभव को साझा करते हुए खंडूड़ी ने कहा कि अध्यक्ष पीठ पर बैठकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही थी, साथ ही चुनौती भी थी। राज्यपाल के अभिभाषण एवं उस पर चर्चा, लेखानुदान के पारण व विधायी कार्यों के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष ने पूर्ण सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *