छात्रों ने किया डीएवी कालेज में जमकर हंगामा, चीफ प्रोक्टर को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज छात्रों ने डीएवी कालेज में जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत छात्रों ने चीफ प्रोक्टर से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता हनी सिसोदिया ने बताया कि डीएवी में शिक्षक मनमाने तरीके से कालेज आते और जाते हैं। जिससे छात्रों को पढ़ाई सहित तमाम कार्यों में दिक्कत आ रही है। वहीं गैर शिक्षक कर्मचारियों का भी यही हाल है। जबकि कालेज में छात्र सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक कक्षाओं के लिए आते हैं। ऐसे में शिक्षक व कर्मचारियों को पूरा समय कालेज में रहने को कहा जाए। जबकि वे मनमर्जी से आते और जाते हैं। कई तो सिर्फ अपनी क्लास के वक्त आते हैं। बाकी समय कालेज में नहीं रहते। छात्रों ने प्रिंसिपल के ना मिलने चीफ प्राक्टर से शिक्षकों,कर्मचारियों के समय का पूरा रिकार्ड भी मांगा है। मिलने वालों में सुमित कुमार, यशवंत, शुभम नेगी, अमन रौथाण और अमन घाघट आदि भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *