नाजायज कोई कार्यवाही नहीं करेगा नगर निगम : मेयर

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून 09 मई। आज देहरादून पशु पालन डेरी एशोशियन /डेरी यूनियन देहरादून से जुड़े सदस्य पूर्व पार्षद, संरक्षक विकास चौहान एवं अध्यक्ष दया शंकर यादव के नेतृत्व मे नगर निगम देहरादून में एकत्रित हुए जहां पर सभी ने डेरी समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन मेयर सुनील उनियाल गामा को सौंपा। डेरी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को बताया कि जो कठोर कानून नगर निगम के द्वारा बनाए जा रहे हैं उससे प्रतिदिन डेरी वालो का उत्पीड़न किया जा रहा हैं। डेरी यूनियन के द्वारा ज्ञापन में मांग की गई है कि पशु पालन डेरी को विस्थापित किया जाना शासन स्तर पर लंबित पड़े हैं, उसको शीघ्र करवाया जाए एवं विस्थापित से पूर्व डेरी वालो को भूमि आवंटित की जाएं एवं नगर निगम के द्वारा फार्म भरने की प्रक्रिया को समाप्त किया जाएं। जब तक विस्थापित नहीं किया जाता जब तक डेरी वालो का उत्पीड़न बन्द किया जाएं। इस अवसर पर डेयरी यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि अब आगे किसी का भी उत्पीड़न या किसी के साथ भी कोई नजाज कार्रवाई नगर निगम द्वारा नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष दया शंकर यादव, उपाध्यक्ष देवेन्द्र अरोरा, महामंत्री कमल लूथरा, कानूनी सलाहकार सुरेश यादव एडवोकेट, प्रचार मंत्री राम प्रकाश अरोरा, सचिव पवन यादव, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार नोनी, प्रवीण नोनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *