सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा 8 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ, 30 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के दो मेधावी छात्रों शाश्वत वर्मा एवं साक्षी चैधरी को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। इस प्रकार, दोनों छात्रों को कुल 8 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने दोनों मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के इन मेधावी छात्रों ने आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. की छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *