मारपीट करने वाले थानाध्यक्ष सहित कांस्टेबल तत्काल प्रभाव से निलंबित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून, 04 जून। रात्रि गश्त ड्यूटी लगाने को लेकर थानाध्यक्ष त्यूणी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार तथा कांस्टेबल लोकेंद्र के मध्य थाना त्यूणी परिसर में आपस में गाली गलौज व मारपीट की गई। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जन्मेजय खंडूरी द्वारा थानाध्यक्ष त्यूणी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार तथा कांस्टेबल लोकेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी विकासनगर को सुपुर्द की गई है। साथ ही थाना क्लेमेंट टाउन में नियुक्त उप निरीक्षक आशीष रवियान को थानाध्यक्ष त्यूणी के पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *