राष्ट्रीय कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने गोल्ड मेडल जीता

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्र ओज गुप्ता ने राष्ट्रीय कम्प्यूटर प्रतियोगिता ‘कम्प्यूडॉन जूनियर चैम्पियनशिप‘ में गोल्ड मेडल जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है एवं प्रतियोगिता के नेशनल सेलीब्रेटेड विनर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। डिजिटल लिट्रेसी पर आधारित यह प्रतियोगिता साइबर लर्निंग एजूकेशनल सोसाइटी तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापक डा.जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या सुश्री संविदा अधिकारी ने ओज की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल अर्जित कर सिद्ध कर दिया है कि आगे चलकर ये मेधावी छात्र अपने ज्ञान व मेधात्व के दम पर भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ायेगा।
वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनॉमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *