इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट में सी.एम.एस. छात्रा‘सार्टिफिकेट ऑफ हाई डिस्टिंक्शन’ से सम्मानित

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की कक्षा-8 की छात्रा ईशानी अस्थाना ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु ईशानी को ‘सार्टिफिकेट ऑफ हाई डिस्टिंक्शन’ से नवाजा गया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें विश्व के लगभग 17 देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *