संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस – जूनियर रेडक्रॉस ने मनाया संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

शिक्षा हरियाणा समाचार

फरीदाबाद। संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय के लिए सार्वजनिक सेवा के मूल्य और गुण को पहचानना और विकास प्रक्रिया में लोक सेवा के योगदान के बारे में बताना है। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस प्रत्येक वर्ष 23 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 2003 के प्रस्ताव 57/277 में नामित किया गया था इसका उद्देश्य समुदाय के लिए सार्वजनिक सेवा के मूल्य और गुण को पहचानना और विकास प्रक्रिया में लोक सेवा के योगदान के बारे में बताना है। इस के द्वारा लोक सेवकों के काम को मान्यता मिलती है तथा यह युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर प्राध्यापिका मोनिका ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में लोक सेवा की भूमिका, प्रतिष्ठा और दृश्यता बढ़ाने के लिए किए गए योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं इस दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने श्रम संबंधों पर कन्वेंशन लोक सेवा 1978, नंबर 151 को अपनाया था यह कन्वेंशन सम्पूर्ण विश्व में सभी सिविल सेवकों की कार्य संबंधी परिस्थितियों को निर्धारित करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करता है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि इस दिवस का आयोजन सार्वजनिक सेवाओं के वितरण में नवाचार और प्रौद्योगिकी द्वारा निभाई जाने वाली तेजी से केंद्रित भूमिका पर प्रकाश डालता है। इस दिवस पर भविष्य की सार्वजनिक सेवा को एक नए युग के लिए बेहतर प्रकार से कैसे तैयार किया जाए इस पर भी योजनाएं कार्यान्वित की जाती हैं जिस से कि आने वाले वर्षों में सतत विकास के लक्ष्यों तक पहुंचा जा सके। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और प्राध्यापिका मोनिका और शीतल ने छात्रा सिया और निशा का संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम में पोस्टर बना कर सार्वजनिक सेवा के मूल्य, गुण को पहचानने और विकास प्रक्रिया में लोक सेवा के योगदान के बारे में जागरूक करने के लिए अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *