देहरादून। हरेला पर्व के अन्तर्गत आज धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलासदेहरादून में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में भगवान श्री धोलेश्वर महादेव का हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगा जल और गौ दुग्ध से अभिषेक किया गया, फिर मंदिर परिसर में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, आचार्य बिपिन जोशी ने बताया शिव का अर्थ है कल्याणकारी, देवधीदेव महादेव सभी का कल्याण करते हैं, उन्होने कहा शिव पूजन के यदि साथ-साथ यदि वृक्षारोपण और उसका संरक्षण भी किया जाए तो पूजा का फल कोटि गुणा बड़ जाता है इस अवसर पर एडवोकेट तनुज जोशी, आचार्य कुलदीप कुकरेती, विमल बिष्ट, सतीश जोशी, जगत लाल वर्मा,विंदु जोशी, आलोक पुंडीर आदि का विशेष सहयोग रहा।

