राष्ट्रपति बनने पर आदरणीय द्रौपदीजी मूर्मू का मोरारी बापू ने किया अभिनंदन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। राष्ट्रपति बनने पर आदरणीय द्रौपदीजी मूर्मू का मोरारी बापू ने अभिनन्दन करते हुए कहा, “आदरणीया द्रौपदीजी मूर्मू, भारत की पुत्री, भारत की राष्ट्रपति चुनी गयी हैं। द्रौपदीजी मूर्मू देश की पन्द्रहवीं राष्ट्रपति हैं और इस पद पर आसीन होने वाली प्रथम आदिवासी महिला हैं।एक साधु के नाते मुझे बहुत आनंद हो रहा है और व्यक्तिगत तौर पर मैं गौरव का अनुभव कर रहा हूं। राष्ट्र की अत्याधिक सेवा करने का आपको बल प्राप्त हो और उसका फल पूरे राष्ट्र को प्राप्त हो ऐसी श्री हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना करता हूं। पुनः एक बार फिर से मेरी प्रसन्नता व्यक्त करता हूं ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *