वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। हरेला पर्व के अन्तर्गत दून योग पीठ देहरादून द्वारा आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के पावन में दून योग पीठ देहरादून के हाथीबड़कला केंद्र में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया लोगो को पेड़ लगाने के साथ साथ उनकी उचित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया, आचार्य बिपिन जोशी ने कहा चाहे एक पेड़ लगाओ यदि पुण्य अर्जित करना है उसकी साल भर देख भाल करो , उन्होने कहा शिव पूजन के साथ साथ यदि हम एक पेड़ लगाते हैं तो शिव पूजन का महत्व कोटि गुणा बढ़ जाता है इस अवसर पर योग साधिका राधा गेड़ा ,योगाचार्य किरण नौटियाल, रत्ना कपरूवान, आस्था कपरूवान रेखा डेनिल राजकिशोर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *