आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाएं, हर घर तिरंगा फहराएं : पूज्य मोरारी बापू

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

त्रिपुरा में आयोजित राम कथा में पूज्य मोरारीबापू ने सभी देशवासियों को भारत की आजादी के 75 वें वर्ष, आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है। सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि, वे 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज जरूर फहराएं।
पूज्य बापू ने राम कथा के दौरान कहा कि, मैं भी आप सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जुड़ कर अपने घर पर 3 दिन तिरंगा फहराने की अपील करता हूं। उन्होंने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 901वीं राम कथा मैं भारत की आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित करता हूं। मैं इसी संदर्भ में दिल्ली में एक कथा गाऊंगा । उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता पर्व को मनाने में कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। भारत हमारा देश है, हम राष्ट्र की आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं। पूज्य बापू ने व्यासपीठ से पुनः एक बार सभी को 3 दिन तक अपने घर पर तिरंगा फहराने एवं त्रिपुरा से ही इसका संकल्प लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *