योग प्रशिक्षण शनिवार – छात्राओं का योगाभ्यास एवम प्रशिक्षण कार्यक्रम

शिक्षा हरियाणा समाचार

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत अगस्त माह के प्रथम शनिवार को योग प्रशिक्षण एवम योग अभ्यास कार्यक्रम का संयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में किया गया। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने योग प्रशिक्षण और योग अभ्यास में सम्मिलित सभी अध्यापकों और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी स्वस्थ, फिट एवम एक्टिव रहें इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा सभी विद्यालयों को प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को योग प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा योगाभ्यास कर के योग से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि हमें प्रतिदिन तीस मिनट का योग अवश्य करना चाहिए। योग में अद्भुत शक्ति है। योग करने से एकाग्रता, संयम और संतोष की अनुभूत होती है। योग जीवन पद्धति है। योग जीवन दर्शन हैं। योग प्राथमिक चिकित्सा है योग रोग मुक्त जीवन का मार्ग है। योग में असीमित शक्तियां निहित हैं परंतु जब तक हमें लगता है कि हम स्वस्थ हैं, हम योग नहीं करते और जब हमें कोई शारीरिक बीमारी आ घेरती है तब हम मजबूरी में योग करते है इसलिए आवश्यकता है कि हम प्रारंभ से ही योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लें और स्वस्थ और निरोग जीवन जीएं। विद्यालय में आज हिंदी अध्यापक संजय मिश्रा ने सभी अध्यापकों, स्टाफ सदस्यों और छात्राओं को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया। विद्यालय में छात्राओं और अध्यापक वर्ग को अभ्यास करवाते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से आपके शरीर में दिन भर के लिए स्फूर्ति बनी रहेगी और काम करते समय आपका मन एकाग्रचित रहेगा। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि हम सभी को योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने की आवश्यकता है उन्होंने सभी अध्यापकों और छात्राओं से आग्रह किया की वे अपने मित्रों, संबंधियों एवम घर के सभी सदस्यों को भी नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित करें। प्राचार्य मनचंदा ने सभी अध्यापकों, जूनियर रेडक्रॉस सदस्य छात्राओं को योगाभ्यास करवाने के लिए अध्यापक संजय मिश्रा, शिवम वाधवा तथा सभी अध्यापकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *