देहरादून। पिछले 1 सप्ताह से अस्वस्थता से जूझ रहे कांग्रेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों की जांच हेतु विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी द्वारा जांच कमेटी बनाए जाने का स्वागत किया है उन्होंने भरोसा जताया है कि भुवन चंद खंडूरी जैसे सख्त और इमानदार मुख्यमंत्री की बेटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी और नाजायज नियुक्तियों को रद्द करेगी हालांकि धीरेंद्र प्रताप ने कहा जिन लोगों को मेरिट के आधार पर नियुक्तियां मिली होंगी उनको छेड़ना मुनासिब नहीं होगा उन्होंने कहा कि भारत में रोजगार एक बड़ी समस्या है परंतु शासन में रहने वाले लोगों को अपने लोगों को देवरिया बांटने की जो परंपरा बनी हुई है वह गलत है और यदि कहीं विधानसभा अध्यक्षों को स्वविवेक से नौकरी दिए जाने का कोई अधिकार है तो उसे तत्काल समाप्त कर दिया जाना चाहिए।

