अंकिता हत्‍याकांड: आज सुबह फिर रिसॉर्ट में गरजा बुलडोजर

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल समाचार

ऋषिकेश। अंकिता हत्‍याकांड में मुख्‍य आरोपित पुल्कित आर्या के रिसॉर्ट पर शनिवार तड़के दोबारा बुल्‍डोजर गरजा। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के आदेश पर पौड़ी प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
पौड़ी जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि रिसॉर्ट में बने अवैध हिस्‍से को तोड़ा गया है। बाकी हिस्‍से को सील कर दिया गया है। चूंकि इसमें मुख्‍यमंत्री की ओर से एसआइटी गठित कर दी गई है। एसआइटी टीम के आने तक रिसॉर्ट परिसर में किसी भी प्रकार के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बुल्‍डोजर से तोड़फोड़ की कार्यवाही की जानकारी मिली है। पौड़ी जिला प्रशासन से इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *