अंकिता हत्‍याकांड: गुस्‍साए लोगो ने विधायक की गाड़ी तोड़ी

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल समाचार

ऋषिकेश : अंकिता की हत्या से आक्रोशित लोगो ने विधायक की गाड़ी तोड़ दी. यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट अंकिता के परिजनों से मिलने एम्स ऋषिकेश आई थी जहां विधायक को लोगो के गुस्से का सामना करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार अंकिता भंडारी के शव को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश लाया गया। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। यहां पर पहुंची यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट को नागरिकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। उपस्थित लोग ने इनके खिलाफ नारेबाजी कर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद वह यहां से वापस लौट गई। आरोप है कि उन्होंने देर रात संबंधित रिसार्ट पर जेसीबी चलाकर अंकिता भंडारी के कमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे मौके पर साक्ष्य नष्ट होने का पूरा अंदेशा है।
एम्स ऋषिकेश में अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। सुबह से ही स्थानीय नागरिक यहां पहुंचने लगे। यम्केश्वर की विधायक रेनू बिष्ट अंकिता के स्वजन से मिलने यहां आई। वहां मौजूद लोग ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी गाड़ी को भी छतिग्रस्त किया गया।मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरवाण ने कहा कि रात के अंधेरे में रिसार्ट के ऊपर जेसीबी चलाने से अंकिता भंडारी का कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे वहां मौजूद साक्ष्य भी नष्ट हो सकते हैं। जबकि फॉरेंसिक की टीम की ओर से यहां पर अभी जांच किया जाना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *