देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने रामनगर की जानी-मानी उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी श्रीमती पुष्पा बिंजोला के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।श्रीमती पुष्पा बिंजोला को रामनगर में राज्य आंदोलन की अग्रणी ध्वजवाहक बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उन्होंने सदैव रामनगर की मातृशक्ति को राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।यह दुर्भाग्य है की विधाता ने उन्हें समय से पहले ही हमसे छीन लिया ।उन्होंने कहा उनका राज्य आंदोलन में योगदान सदैव अविस्मरणीय बना रहेगा।

