डोईवाला आप कार्यकर्ताओं ने किया शव यात्रा में प्रतिभाग

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

डोईवाला। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा आज देहरादून में उत्तराखंड की भाजपा सरकार की शव यात्रा निकली गई पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता देहरादून गांधी पार्क में एकत्रित हुए और वहां से भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार एवं अंकिता भंडारी के हत्यारों की शव यात्रा निकाली गई जिसमे डोईवाला विधानसभा से भी दर्जनों कार्यकर्ता वहां पहुंचे।डोईवाला के पूर्व विधायक प्रत्याशी राजू मौर्य ‘केतन’ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मियावाला चौक पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस के रूप में देहरादून गांधी पार्क पर पहुंचे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जिस प्रकार मात्र शक्ति का अपमान हो रहा है सरकार घोटालों पे घोटाले कर रही है उस को लेकर आज भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली गई जिसमे डोईवाला विधानसभा से दर्जनों कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया है डोईवाला विधानसभा से शव यात्रा में विधानसभा प्रभारी विजय पाठक सह प्रभारी जसवीर सिंह विधानसभा अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह जिला प्रवक्ता ए एस रावत पूर्व सभासद गोपाल शर्मा,आप नेत्री सोनी कुरेशी, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव इकबाल तगाला,विधानसभा उपाध्यक्ष संपन्न सैनी विधानसभा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार गुप्ता ,एस कुमार पाल,संजय नगर, ऋतिक पाल अनुज तोमर तुषार कॉल विपुल कुमार,विधानसभा उपाध्यक्ष यामिनी सिंह महासचिव बलदेव सिंह, कश्मीरी लाल,अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव आईशा खान,महिला डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष बबिता कंडवाल संजय नगर ,सोनिय शर्मा,सुमन गुप्ता,अनीश अहमद आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *