आप ने किया बैठक का आयोजन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 में आम आदमी पार्टी डोईवाला द्वारा जगपाल पांचाल के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष प्यारा सिंह जी एवम सोनी कुरेशी मैडम का बुके देकर वार्ड की महिलाओ व लोगो ने स्वागत किया बैठक में वार्ड अध्यक्ष के साथ साथ संगठन विस्तार एवं आने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर चर्चा की गई विधानसभा अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह जी ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में आम आदमी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। सोनी कुरेशी मैडम ने कहा कि आज वह दिन आ गया जब महिलाओं को कैसी पार्टी मिल गई जहां पर वह सुरक्षित हैं जिस प्रकार से उत्तराखंड का हाल है वह किसी से छुपा नहीं है आज महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है इसी प्रकार का कार्य उत्तराखंड में होता रहा तो महिलाओं को मजबूरन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने कहा कि डोईवाला नगर पालिका के वार्डो में बैठकों का दौर जारी है घर घर जाकर छोटी-छोटी बैठके कर लोगो से मुलाकात हो रही है और उनको दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार जिस प्रकार से जनहित में कार्य कर रही है उसके बारे में अवगत करा रहे हैं जिससे प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।बैठक में सजंय नागर, सत्या देवी पूजा देवी,कमलेश देवी,बबली देवी,जगपाल पांचाल,नरेश कुमार,आदि लोग मोजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *