योगेश अग्रवाल पांचवीं बार चुने गए प्रधान

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर की वर्ष 2023 की कार्यकारिणी का चुनाव भी संरक्षक विजय कुमार जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें सर्व सम्मति से लगातार पांचवीं बार योगेश अग्रवाल को प्रधान चुना गया। अजय गोयल मंत्री, नरेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। शोभा यात्रा के लिए टीम बनाने की पृथक जिम्मेदारी प्रधान योगेश अग्रवाल को दी गई। योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष के श्री रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में संरक्षक विजय जैन, जयभगवान साहू, मंत्री अजय गोयल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, आडिटर ब्रह्म प्रकाश वेदवाल, डायरेक्टर शिवदत्त अग्रवाल, चरणसिंह, ऊषा देवी साहू, उमा देवी, डॉ विशाल अग्रवाल, प्रणव शर्मा, श्रवण अग्रवाल,अशोक घई, अशोक साहू, विभू वेदवाल, अमन कन्नौजिया, करण कन्नौजिया, अमन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *