युवती ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल समाचार

देहरादून। थाना वसंत विहार के तेलपुर हरबंसवाला में एक लड़की ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
आज 112 द्वारा थाना वसंत विहार पुलिस को सूचना दी कि तेलपुर हरबंसवाला में एक लड़की ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक एवं महिला उप निरीक्षक तथा चीता कर्मगणों को मौके पर भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मृतिका शिवानी पुत्री जोसेफ निवासी हरबंसवाला तेलपुर उम्र 23 वर्ष जो मृत अवस्था में थी के संबंध में आसपास पूछा गया तो बताया कि मृतिका के पिता जोसेफ प्रातः 9:00 बजे अपने काम पर चले गए थे, दो भाई हैं जो 2 दिन से घर पर नहीं है। लड़की सुबह से घर पर अकेली थी, जब दरवाजा नहीं खोल रही थी, तो पिता एवं आसपास के लोगों द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो लड़की चुन्नी से फांसी लगाई थी। पिता द्वारा चुन्नी को काटकर लड़की को नीचे उतारा गया, लड़की का शरीर ठंडा हो चुका था। मृतिका के शव को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। थाना वसंत विहार पुलिस का कहना हैं की घटना की जांच की जा रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *